मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

जोधपुर डिस्कॉम का हैल्पर 29 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जोधपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम ने जोधपुर डिस्कॉम के एक हैल्पर को 29 हजार की रिश्वत लिए जाने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जोधपुर के सहायक अभियंता कार्यालय नान्दडी में कार्यरत है। उसने परिवादी से कनेक्शन को लेकर रसीद कटवानी की बात की थी।ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि सोमवार को परिवादी ने कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर पर उपस्थित होकर शिकायत दी। इसमें बताया किउसका एक कारखाना है। जिसमें 31.5 एचपी का बिजली कनेक्शन ले रखा है। वर्तमान में आवश्यकता नहीं होने के कारण विद्युत विभाग के नान्दड़ी कार्यालय में लोड कम करने के लिए आवेदन दे रखा है। हैल्पर द्वितीय तेजाराम ने बताया कि इस काम के लिए जो रसीद कटेगी उसके अलावा 29 हजार रूपये खर्चे के अलग से देने पड़ेगें, तभी तुम्हारा काम होगा।इस पर ब्यूरो के डीआईजी हरेंद्र महावर के सुपरविजन में एएसपी चक्र वर्ती सिंह राठौड़ द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाया गया। आज ट्रेपकर्ता अधिकारी निरीक्षक सुनीता डूडी मय टीम द्वारा तेजाराम हैल्पर द्वितीय, एईएन कार्यालय नान्दड़ी (जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जोधपुर) तेजाराम को रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें