मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

जोधपुर केंद्रीय कारागार में एक घंटे की सर्च में मिला सिम कार्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जोधपुर केंद्रीय कारागार में एक घंटे की सर्च में मिला सिम कार्ड

जोधपुर। देश की सबसे सुरक्षित समझी जाने वाली जोधपुर लगातार सुर्खियों में है। यहां पर आए दिन मिलने वाली अवांछिय सामग्री के चलते जेलर सस्पेंड तक हो चुके है और जेल अधीक्षक एपीओ कर दिए गए है। एक बार फिर जेल में मोबाइल सिम कार्ड मिला है। मंगलवार की शाम को जेल में सर्च अभियान चलाया गया। तब यह सिमकार्ड मिला। जोकि शुगर मशीन के ढक्कन के पीछे छिपाकर रखा गया था। इस बारे में कारापाल की तरफ से रातानाडा थाने में कुछ बंदियों को नामजद कर रिपोर्ट दी गई है।जोधपुर जेल के कारापाल कुलदीप सिंह ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि मंगलवार की शाम साढ़े चार से साढ़े पांच बजे तक जेल में एक घंटे का सर्च अभियान चलाया गया। एक बैरिक में तलाशी ली गई तब एक शुगर रोग मशीन के ढक्कन के पीछे मोबाइल की सिम मिली। चार बंदी इस बैरिक में थे जिन्होंने आरंभक पूछताछ में सिम के बारे में अनभिज्ञता जता दी। रिपोर्ट मेें चार बंदियों बद्रीराम, गंगाराम, अमलेश एवं दाउराम को नामजद किया गया है। रातानाडा पुलिस अब जांच में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें