मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

बीकानेर में पत्नी की हत्या : कटा सिर और हाथ जोधपुर नाले में फेंके

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जोधपुर,। बीकानेर में एक महिला की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद

उसके शरीर के कुछ टुक ड़े जोधपुर में लाकर फेंक दिए गए। बीकानेर में महिला

का धड़ मिला मगर सिर और हाथ नहीं मिले थे। बीकानेर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर

केस का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया था। तब बताया गया कि

महिला के शेष अंग जोधपुर में रातानाडा स्थित एक नाले में फेंक दिए गए थे।

शुक्रवार सुबह बीकानेर पुलिस यहां पहुंची और स्थानीय रातानाडा पुलिस का

सहयोग लेकर नाले में सर्च चलाया। इसमें नगर निगम टीम को भी बुलाया गया।

पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर रखा है।

बीकानेर पुलिस के

अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि महिला की पहचान छुपाने के लिए

उन्होंने सिर और दोनों हाथ काट लिए थे। इसके बाद वे कटा सिर और दोनों हाथ

को प्लास्टिक के कट्टे में रखकर जोधपुर पहुंचे थे। आरोपियों के खुलासे के

बाद बीकानेर पुलिस जोधपुर पहुंची। आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने

प्लास्टिक के कट्टे को सांसी बस्ती के पास नाले में फेंक दिया था। इस बाद

बीकानेर पुलिस ने जोधपुर नगर निगम की मदद से नाले में तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस को एक प्लास्टिक का कट्टा मिला, जिसमें महिला का सिर और दोनों हाथ

मौजूद थे। पुलिस ने बॉडी पार्ट्स को कब्जे में ले लिया है, जिसे लेकर वह

बीकानेर जाएगी। बता दें कि 15 जून को बीकानेर में जयनारायण व्यास कॉलोनी

थाने में महिला का कचरे में धड़ मिला था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें