मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

जोधपुर एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होंगी रोजाना 13 नई उड़ानें : गजेंद्र सिंह शेखावत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जोधपुर एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होंगी रोजाना 13 नई उड़ानें : गजेंद्र सिंह शेखावत

जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को राजस्थान के जोधपुर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मिली कमियों को ठीक करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रेस वार्ता कर कहा कि एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से करवाया जाएगा।

शेखावत ने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री मोदी से मिलूंगा और उनसे अनुरोध करूंगा कि वे इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के लिए जोधपुर आएं। मुझे उम्मीद है कि वे मेरा अनुरोध स्वीकार करेंगे।”

उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का निर्माण बिल्कुल वैसा ही हो रहा है, जैसा सोचा गया था और यह अपने अंतिम चरण में है। जल्द ही निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके शुरू होने से आमजन को फायदा होगा।

मंत्री ने बताया कि इस एयरपोर्ट को अक्टूबर के अंत तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है और काम तय समय सीमा के भीतर पूरा हो रहा है। काम में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद यहां और विमानों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

शेखावत ने बताया कि 13 नई उड़ानें रोजाना शुरू हो जाएंगी। इसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, और बेंगलुरु सहित देश के अन्य राज्यों के साथ कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर और किशनगढ़ से आने वाले विमानों में जोधपुर में ही तेल भरा जाएगा। इसके लिए राजस्थान सरकार ने विमानन ईंधन पर लगने वाले वैट में कमी की है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस कदम से जोधपुर में एयर ट्रैफिक बढ़ने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि देशभर में दो दीपावली मनाई जाएंगी। पहली बचत उत्सव की और दूसरी दीपावली के दीये जब देशभर के लिए जलाएंगे उस दिन होगी, जबकि जोधपुर में लोग तीन दीपावली मना सकते हैं। एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ उन्हें तीसरी दीपावली मनाने का अवसर मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें