मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

जोधपुर की 007 गैंग के मुख्य सरगना पर कसा शिकंजा : 25 हजार के इनामी गैंगस्टर पकड़ा गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
जोधपुर की 007 गैंग के मुख्य सरगना पर कसा शिकंजा : 25 हजार के इनामी गैंगस्टर पकड़ा गया

हत्या के प्रयास, फायरिंग, अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ तस्करी सहित कुल 48 गंभीर प्रकरण है दर्जजोधपुर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) राजस्थान ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए जोधपुर जिले की कुख्यात 007 गैंग के मुख्य सरगना, हार्डकोर अपराधी एवं पुलिस थाना लोहावट के हिस्ट्रीशीटर राजूराम उर्फ राजू पीलवा को दस्तयाब कर लिया है। आरोपित पर 25,000 का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पकड़े जाने के समय यह हार्डकोर अपराधी भक्ति की आड़ लेने की फिराक में था और सांवरिया सेठ मंदिर दर्शन करने की योजना बना रहा था।एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि एजीटीएफ के कांस्टेबल सुनील को मिली सटीक सूचना की पुष्टि के बाद तुरंत कार्रवाई की गई। एसपी ज्ञानचंद यादव एवं एएसपी नरोत्तम लाल वर्मा के सुपरविजन तथा डीएसपी फूलचंद टेलर और एएसआई राकेश जाखड़ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।मंगलवार को राजू पीलवा जोधपुर के शताब्दी सर्किल चौराहे पर अपने दोस्तों का इंतज़ार कर रहा था। उसकी योजना अपने साथियों के साथ सांवरिया सेठ मंदिर जाकर दर्शन करने की थी। उसे लग रहा था कि वह पुलिस की नज़रों से बचकर निकल जाएगा, लेकिन एजीटीएफ की पैनी नज़र उस पर पहले से ही जमी हुई थी।जैसे ही मुखबिर ने एजीटीएफ कांस्टेबल सुनील को सूचना दी कि हम सांवरिया सेठ जा रहे हैं और राजू पीलवा भी हमारे साथ चलने की बात कह रहा है, वह इस वक्त शताब्दी सर्किल पर खड़ा है, वैसे ही एजीटीएफ की टीम ने बिना वक्त गंवाए जाल बिछा दिया। अपराधी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और टीम ने उसे दबोच लिया।एडीजी एमएन ने बताया कि राजूराम उर्फ राजू मांजू द्वारा गठित 007 गैंग का वर्तमान में मुख्य सरगना राजू पिलवा ही था। आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास, फायरिंग, अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ तस्करी सहित कुल 48 गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। फरारी के दौरान भी वह गैंग के माध्यम से संगठित अपराधों को अंजाम दे रहा था।इस मामले में फरार इनामी घोषित करने का आधार श्रवण कुमार पुत्र भलूराम विश्नोई निवासी फतेहसागर तहसील लोहावट की रिपोर्ट थी। श्रवण कुमार ने 11 अक्टूबर 2025 को थाना लोहावट में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि आरोपी राजूराम उस पर डोडा तस्करी की मुखबिरी करने का झूठा आरोप लगाकर लगातार धमकियां दे रहा था। 10 अक्टूबर को शाम करीब 4 बजे, जब परिवादी अपनी कैम्पर गाड़ी से पीलवा गांव की ओर जा रहा था, तब फतेहसागर पंचायत के पास आरोपी राजूराम, उसके भाई मदन सहित 15–16 लोगों ने चार वाहनों के साथ रास्ता रोक लिया।आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, गाड़ी को टक्कर मारी, पीछा कर दोबारा गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली परिवादी के घुटने को छूते हुए पेट को चीरती हुई निकल गई। इसके बाद आरोपितों ने गाड़ी में आग लगाकर उसे पूरी तरह जला दिया।राजूराम पीलवा अवैध मादक पदार्थ एवं हथियार तस्करी में लिप्त एक कुख्यात हार्डकोर गैंगस्टर है। वह थाना देचू पुलिस पर फायरिंग तथा चर्चित हनुमान साईं हत्याकांड का मुख्य आरोपित रहा है। इस हत्याकांड के बाद सामराउ गांव में जातीय संघर्ष भडक़ उठा था, जिसमें भीड़ द्वारा करीब दो दर्जन मकानों को आग के हवाले कर दिया गया था, जिससे क्षेत्र में लंबे समय तक तनाव बना रहा।एजीटीएफ द्वारा राजूराम पिलवा की गिरफ्तारी को 007 गैंग की रीढ़ की हड्डी तोडऩे वाली कार्रवाई माना जा रहा है। यह ऑपरेशन संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की सख्त नीति और प्रभावी खुफिया तंत्र का स्पष्ट उदाहरण है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें