मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

जेएनयू अर्बन नक्सल का केंद्र बन गया है : गिरिराज सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जेएनयू अर्बन नक्सल का केंद्र बन गया है : गिरिराज सिंह

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार की रात एबीवीपी और लेफ्ट समर्थकों में मारपीट के बाद जबरदस्त हंगामा हुआ। दोनों पक्षों की ओर से काफी देर तक पत्थरबाजी भी हुई। इस पूरे मामले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान सामने आया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जेएनयू अर्बन नक्सल का केंद्र बन गया है।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं इस पूरे मामले पर बस यह कहना चाहता हूं कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी अर्बन नक्सल का हब बन गई है और वर्षों से इंडियन नेशनल कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों की सरकारों समेत, एक के बाद एक सरकारों ने इसे बढ़ावा दिया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वहां जो एक्टिविटीज हो रही हैं, वे अर्बन नक्सल से जुड़ी एक्टिविटीज जैसी ही हैं।

यह एबीवीपी का सवाल नहीं है। वहां कम्युनिस्ट के शिकंजे में जो भी छात्र नहीं आते हैं, तो उन्हें पीटा जाता है, जो उनकी बात को नहीं मानते हैं, उन पर हमला किया जाता है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के बारे में अब क्या कहा जा सकता है। हिमंता बिस्वा सरमा पहले ही उन पर कमेंट कर चुके हैं। ऐसा लगता है कि राहुल गांधी के नाम पर जो शर्टलेस प्रोटेस्ट एआई समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया, वह देश के खिलाफ था, और ऐसे काम बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

गिरिराज सिंह ने कहा कि एआई समिट में जो भी राहुल गांधी के इशारे पर किया गया, उसकी चौतरफा निंदा हो रही है। लेकिन, कांग्रेसी खेमे में इसे लेकर मलाल नहीं है। मुझे तो ऐसी चिंता है कि अगले संसद सत्र में राहुल गांधी कहीं बनियान में शामिल होने न आ जाएं।

उन्होंने कहा कि इसीलिए राहुल गांधी के ब्रेन की मैपिंग होनी चाहिए। उनकी कांग्रेस के अंदर और बाहर निंदा हो रही है, इनकी ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। यह भी बताना चाहिए कि हिमंता बिस्वा सरमा जो कह रहे हैं, वह सही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें