मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

साढ़े चार वर्षों में झामुमो-कांग्रेस की सरकार ने सिर्फ राजनीति की है : सुदेश महतो

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गिरिडीह। आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने बुधवार को प्रदेश की झामुमो-कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस की सरकार ने झारखंड में साढ़े चाल साल के कार्यकाल में सिर्फ नीतियों पर राजनीति की है। इससे युवा वर्ग के सपने कुचले गये हैं। युवा सपनों का सौदा नहीं होने देंगे। झारखंड का सौदा करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। ध्वस्त कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार ही इस सरकार की पहचान है। इन्होंने झारखंड की अस्मिता और छवि को धूमिल किया है। यह सरकार स्थानीय, नियोजन और विस्थापन नीति बनाने में विफल रही है।

उक्त बातें आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने बुधवार को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत फुसरो और कतरास में आयोजित पदयात्रा के दौरान कही। पदयात्रा में पार्टी के कई पदाधिकारी समेत हजारों की संख्या में क्षेत्र की जनता शामिल हुई।

उन्होंने कहा कि आज इस पदयात्रा में लोगों का जो अपार जनसमर्थन मिला है वो गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से हमारे प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी की अभूतपूर्व जीत की गवाही दे रहा है। गिरिडीह की जनता का यह प्यार, स्नेह और आशीर्वाद हमारी ताकत है। जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का सुखद परिणाम राज्य की सभी 14 सीटों पर एनडीए की जीत के साथ देखने को मिलेगा।

सुदेश महतो ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश के युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा कर रही है। झारखंड में सत्ता में आने से पहले इन्होंने यहां के बेरोजगार युवाओं को हर वर्ष पांच लाख नौकरियां देने की बात कही थी, आज साढ़े चार साल के बाद भी यह आंकड़ा दस हजार नौकरियों तक भी नहीं पहुंच पाया है। इनकी मंशा केवल जनता को दिग्भ्रमित कर उनका मत हासिल करना है।

महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने नेतृत्व में वैश्विक पटल पर देश का नाम रोशन किया है। मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने पूरे देश को विकास की गारंटी दी है। इसी गारंटी के साथ 2047 तक विकसित भारत के अपने संकल्प को हम सभी मिलकर पूरा करेंगे। यह चुनाव देश के प्रधानमंत्री का चुनाव है। एक तरफ नरेन्द्र मोदी का करिश्माई चेहरा है तो दूसरी ओर कोई चेहरा ही नहीं। उनके न पास न नेता है न ही देश को आगे ले जाने के लिए कोई नीति।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें