मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

जदयू प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलापरिषद अध्यक्ष पिंकी भारती ने दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नवादा। जदयू प्रदेश सचिव ,नवादा के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष

पिंकी भारती ने शुक्रवार को जदयू प्रदेश अध्यक्ष को सभी पदों के साथ ही

दल के प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है। प्रदेश अध्यक्ष को

संबोधित पत्र में पिंकी भारती ने कहा कि वह जदयू के प्रदेश सचिव सह संगठन

जिला प्रभारी नालंदा एवं लोकसभा चुनाव में राजगीर विधानसभा के प्रभारी पद

के साथ - साथ प्राथमिक सदस्यता का त्याग करती हूं ।

उन्होंने लिखा

है कि जदयू ने मुझे संगठन सिखाया है। मुझे पहचान दिया है। मैं सदैव आभार

रहूंगी। मेरे लिए यह बहुत ही पीड़ादायक क्षण है जिस संगठन से मैंने राजनीति

की आंख खोली,जहाँ राजनीतिक जन्म हुआ उस दल को छोड़कर जाना पड़ रहा है।

सूत्रों

का कहना है कि रजौली विधानसभा क्षेत्र से राजद की टिकट का ऑफर मिलने के

बाद उन्होंने इस्तीफा देकर राजद उम्मीदवार श्रवण कुशवाहा के पक्ष में काम

भी करना शुरू कर दिया । पिंकी ने कहा कि नवादा लोकसभा क्षेत्र राजनीतिक

पर्यटन बनकर रह गया है । सांसद नवादा का बनते है और सेंट्रल स्कूल और

इंजीनियरिंग/मेडिकल कॉलेज अपने गृह जिले में सिफारिश करते है । मेरा ज़मीर

मुझे गठबंधन धर्म निभाने से रोक रहा है ऐसे में मेरा इस्तीफा देना ही उचित

है ।

बता दें कि पिंकी भारती सिरदला प्रखंड प्रमुख के साथ ही नवादा

जिले के जिला परिषद अध्यक्ष के पद पर रह चुकी हैं। जिले में उनकी अपनी

पहचान है। वैसे अभी तक उन्होंने किसी दल में जाने की घोषणा नहीं की है।

लोकसभा चुनाव के ऐन वक्त पर जदयू छोड़ने के कई मायने लगाये जा रहे हैं।

वहीं सूत्रों की माने तो आने वाले कुछ हीं दिनों में राजद के साथ जा सकतीं

हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें