मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

रिलायंस जियो का मुनाफा चौथी तिमाही में 13 फीसदी बढ़कर 5,337 करोड़ रुपये

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । देश और निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी दूरसंचार

सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जियो ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही

(जनवरी-मार्च) के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 मार्च, 2024 को समाप्त चौथी

तिमाही में रिलायंस जियो का मुनाफा सालाना आधार पर 13 फसदी बढ़कर 5,337

करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में यह

4,716 करोड़ रुपये रहा था।

रिलायंस जियो ने सोमवार को शेयर

बाजार को दी सूचना में बताया कि 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्त 2023-24 की

जनवरी-मार्च तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 13.16 फीसदी बढ़कर 5,337 करोड़

रुपये रहा है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में 4,716

करोड़ रुपये था। इसके साथ ही कंपनी की परिचालन आय चौथी तिमाही में 11 फीसदी

बढ़कर 25,959 करोड़ रुपये रही है।

कंपनी के मुताबिक पूरे

वित्त वर्ष 2023-24 में रिलायंस जियो का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष

2022-23 के मुकाबले 12.4 फीसदी बढ़कर 20,466 करोड़ रुपये हो गया। इसके

अलावा वित्त वर्ष 2023-24 में रिलायंस जियो की आय सालभर पहले की तुलना में

10.2 फीसदी बढ़कर 1,00,119 करोड़ रुपये हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें