मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

जिहुली गांव से अष्टधातु की मूर्ति चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण, जिले के पताही थाना क्षेत्र के जिहुली पंचायत के

वार्ड नम्बर दस में स्थित सैकड़ो वर्ष पुराना बड़का मठ में स्थापित श्री

राधे कृष्ण मंदिर से चोरों ने भगवान श्री कृष्णा की अष्टधातु से निर्मित

मूर्ति की चोरी कर ली।

जिहुली पंचायत के मुखिया विकास कुमार ने

बताया कि इस मंदिर का निर्माण 1890 में हुआ था। तबसे उक्त मंदिर मे राधे

कृष्ण की कीमती अष्ट धातु की मूर्ति स्थापित थी, जिसे चोरी कर ली गयी। यह

मूर्ति बहुत पुरानी व कीमती है।

पुजारी शालीग्राम सिंह ने बताया कि

सोमवार की सुबह पूजा अर्चना के समय मूर्ति थी पर जब शाम को पूजा करने गए तो

मूर्ति मंदिर के गर्भगृह से गायब मिली,जिसके बाद पुजारी की सूचना पर

स्थानीय जनप्रतिनिधियो ने थाना को सूचित किया गया।

पताही

थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस

पदाधिकारी को भेजा गया है, जिनके द्धारा जांच करायी जा रही है। जांचोपरांत

आवेदन के आलोक में अग्रतर कार्यवाई की जायेगी।वही मूर्ति चोरी होने की घटना

के बाद स्थानीय ग्रामीणो में आक्रोश व्याप्त है।

उल्लेखनीय है,कि

पताही थाना क्षेत्र में मंदिर से मूर्ति चोरी होने की यह तीसरी घटना है।ऐसे

में आशंका जतायी जा रही है,कि एक ही गिरोह इन घटनाओ को अंजाम दे रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें