मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड : बोकारो में झाड़ियों में मिला महिला का शव, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड : बोकारो में झाड़ियों में मिला महिला का शव, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका

बोकारो। झारखंड के बोकारो शहर में सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में झाड़ियों में शुक्रवार को एक अधेड़ उम्र की अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के समीप कुछ लोगों की नजर झाड़ियों में पड़े शव पर गई, तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में महिला की सिर कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। महिला की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।

पुलिस का कहना है कि मृतका के पहनावे और रहन-सहन से अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली हो सकती है, हालांकि पहचान होने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी की जा रही है।

इसके साथ ही हाल के दिनों में विभिन्न थानों में दर्ज लापता महिलाओं के मामलों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी घटनास्थल पर बुलाया। फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं, ताकि हत्या में प्रयुक्त किसी वस्तु या अन्य महत्वपूर्ण सुरागों का पता लगाया जा सके। डॉग स्क्वायड की मदद से भी संभावित अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें