मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड : 465 करोड़ का नए विधानसभा का सीलिंग का छज्जा गिरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में बने झारखंड प्रदेश का नवनिर्मित भव्य विधानसभा का सीलिंग का छज्जा का कुछ हिस्सा शुक्रवार को उस वक्त झड़कर गिरा जब विधानसभा परिसर में कोई नहीं था, जिस कारण से बहुत बड़ी घटना होने से बच गया। झारखंड के इस नए विधानसभा में शुक्रवार को लाइब्रेरी और मुख्यमंत्री के आप्त सचिव के कार्यालय के ऊपर का सीलिंग झड़कर गिर गया । सीलिंग जहां पर गिरा वहां पर कोई नहीं था इसलिए जान बच गई । क्योंकि यह घटना सुबह के 8:00 से 9:00 के बीच की बताई जा रही है । बता दें कि झारखंड राज्य को 19 साल बाद तत्कालीन सीएम रघुवर दास के समय विधानसभा भवन की सौगात मिला है। यह भवन लगभग 39 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है और 465 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसमें 162 विधायकों के बैठने की क्षमता है। 12 सितंबर 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए विधानसभा का उद्घाटन किए थे। आपको बता दें कि हेमंत सोरेन के सीएम बनने के बाद विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही यहां आग भी लगी थी । हालांकि इसकी जांच की पुष्टि कहां तक हुई इसकी जानकारी किसी ने अब तक नहीं दी। सिर्फ यही कहा गया कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसकी जांच के आदेश भी दे दिए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें