झारखंड पुलिस एक्टिव ,लोकसभा चुनाव में हिस्ट्री शीटरों की खैर नही

झारखंड पुलिस एक्टिव ,लोकसभा चुनाव में हिस्ट्री शीटरों की खैर नही
रांची: लोकसभा चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण मतदान को लेकर झारखंड पुलिस अपनी तैयारियों में जुट गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नक्सल अभियान, लंबित वारंट, कुर्की का निष्पादन के साथ साथ आपराधिक तत्वों के निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस बार पूर्व के चुनावों में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वाले भी पुलिस के राडार पर है। इस बार वैसे तत्व जो पूर्व के चुनावों में गड़बड़ी करते हुए चिन्हित हुए थे वे भी पुलिस के राडार पर है। झारखंड पुलिस के आईजी अभियान सह स्टेट पुलिस नोडल पदाधिकारी अमोल वी होमकर ने जिलों के एसपी को निर्देश दिया कि वे पूर्व के चुनावों में गड़बड़ी करने वाले तत्वों को भी चिन्हित करें, उनमें से अगर कोई वारंटी है या फरार चल रहा तो उन पर कानूनी कारवाई करें। सभी थानों के द्वारा ऐसे तत्वो की सूची भी तैयार करा कर रखें, ताकि उनपर नजर रखी जा सके। आईजी होमकर ने यह भी निर्देश दिया है कि हिस्ट्री शीटरों को चिन्हित कर कार्रवाई करें, इसके साथ ही लंबित वारंट, कुर्की का निष्पादन, निरोधात्मक कार्रवाई भी की जाए। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आदेश दिया है कि सक्रिय अपराधियों के साथ साथ उग्रवादियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करें। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में वारंटी और हिस्ट्री शीटरों के साथ साथ पूर्व के चुनावों में गड़बड़ी करने वालो को भी चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया गया है। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान किसी भी तरह के गड़बड़ी में शामिल तत्वों को चिन्हित कर उनका डोजियर खोला जा रहा है। ऐसे लोगो के खिलाफ चुनाव पूर्व से ही नजर रखा जाएगा।





