मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड हाई कोर्ट ने राहुल गांधी मामले में फैसला सुरक्षित रखा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अमित शाह के खिलाफ अमर्यादित बयान का है मामला

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के एक मामले में सुनवाई हुई। न्यायाधीश अंबुज नाथ की कोर्ट में प्रतिवादी नवीन झा की ओर से बहस पूरी हो गई। इसके बाद कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। कोर्ट ने प्रतिवादी नवीन झा को लिखित बहस प्रस्तुत करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।

कोर्ट के आदेश के आलोक में मामले में लोअर कोर्ट का रिकॉर्ड आ चुका है। नवीन झा की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार, अधिवक्ता कुमार हर्ष एवं अधिवक्ता विनोद साहू ने पक्ष रखा। राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ता दीपांकर ने पैरवी की।

2018 में दिल्ली में कांग्रेस अधिवेशन के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि एक हत्यारा सिर्फ भाजपा में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है, कांग्रेस में नहीं।

अमित शाह के खिलाफ कथित रूप से राहुल गांधी की इस आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भाजपा नेता नवीन झा ने निचली अदालत में एक याचिका दायर की थी और बाद में मामला हाई कोर्ट पहुंचा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें