मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से पूछा, 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले की जांच से संबंधित पुराने दस्तावेज सीबीआई से मिले हैं या नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में 34वें नेशनल गेम्स में 28 करोड़ 38 लाख रुपये के घोटाले की अनुसंधान से संबंधित पुराने दस्तावेज सीबीआई से दिलाने का आग्रह करने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा की याचिका की सुनवाई हुई।

कोर्ट ने मामले में ईडी के अधिवक्ता को निर्देश दिया है कि वह दो सप्ताह में ईडी से इंस्ट्रक्शन लेकर बताएं कि उन्हें अब तक मांगे गए अनुसंधान से संबंधित पुराने दस्तावेज सीबीआई से मिला है या नहीं। मामले की अगली सुनवाई 13 फरवरी को होगी। दस्तावेज के लिए पूर्व में ईडी की ओर से सीबीआई और एसीबी के पास रिप्रेजेंटेशन भी दिया गया था लेकिन अबतक यह ईडी को उपलब्ध नहीं हो सका है।

11 अप्रैल, 2022 को झारखंड हाई कोर्ट ने कई सालों से एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में चल रहे इस मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया था। हालांकि, बाद में इस मामले में शेड्यूल ऑफेंस को देखते हुए ईडी ने भी इस मामले में अनुसंधान प्रारंभ किया है लेकिन उसे सीबीआई से अनुसंधान से संबंधित पुराने दस्तावेज नहीं मिल पा रहे थे, जिसे लेकर ईडी की ओर से सीबीआई से अनुसंधान के दस्तावेज दिलवाने का आग्रह करते हुए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

इस मामले की जांच सीबीआई से कराने को लेकर एक याचिका की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में चल रही थी। कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनते हुए सीबीआई को जांच का आदेश दिया है। यह मामला वर्ष 2011 का है। रांची के होटवार स्थित खेलगांव में 34वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन हुआ था। उस समय राष्ट्रीय खेल के आयोजन में 28 करोड़ 38 लाख रुपये का चूना राज्य सरकार को लगने का आरोप लगाया गया था। सीबीआई से पहले इस मामले की जांच करीब 11 साल से एसीबी कर रही थी। इस मामले में आयोजन समिति के तत्कालीन कार्यकारी अध्यक्ष आरके आनंद, कोषाध्यक्ष मधुकांत पाठक, आयोजन समिति के सचिव एसएम हाशमी के अलावा पीसी मिश्रा समेत अन्य पर वित्तीय अनियमितता का आरोप है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें