बजट 3 मार्च को पेश करेगी झारखंड सरकार, 26 फरवरी से बजट सत्र तय
रांची : कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया है। अभी तक की तैयारियों के अनुसार इस महीने के आखिरी सप्ताह में विधानसभा में बजट सत्र के आयोजन के लिए कैबिनेट से अनुमति ले ली गई है और 3 मार्च को झारखंड का बजट पेश किया जाएगा। तैयारियों के अनुसार सत्र बुलाने की तिथि 26 फरवरी तय कर दी गई है। आज कैबिनेट की बैठक के बाद इसकी पुष्टि हो गई है। मंगलवार को देर शाम कैबिनेट की बैठक को लेकर जारी एजेंडे में विधानसभा सत्र की बात शामिल नहीं थी, लेकिन विधानसभा के सूत्रों के अनुसार तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव लाया गया।
दुमका की जिला शिक्षा पदाधिकारी पूनम कुमारी तथा गढ़वा के जिला शिक्षा पदाधिकारी (अतिरिक्त प्रभार डीएसई) रामप्रसाद मंडल के 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो जाने से दोनों पद रिक्त हो गए हैं। अब स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इन पदों पर पदस्थापन होने तक दूसरे पदाधिकारियों को रूटीन कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत दुमका के जिला शिक्षा अधीक्षक मसुदी टुडू को जिला शिक्षा पदाधिकारी का भी व्यय एवं निकासी पदाधिकारी घोषित करते हुए रूटीन कार्यों का निष्पादन करने को कहा गया है। वहीं, पलामू के जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण को गढ़वा के डीईओ तथा डीएसई कार्यालय का व्यय एवं निकासी पदाधिकारी भी बनाते हुए रूटीन कार्य करने को कहा गया है।





