झारखंड के मुख्यमंत्री ने की कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात
नई
दिल्ली, 18 फरवरी । झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रविवार
को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। सोरेन
ने पत्रकारों से बातचीत में इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया।
उल्लेखनीय
है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद
चंपाई सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में सरकार बनी है। कांग्रेस सरकार में
शामिल है। इसी बीच खबरें आई हैं कि कांग्रेस विधायक नई सरकार के गठन को
लेकर नाराज हैं। इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस का
अंदरूनी मामला है।





