मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:48 · नई दिल्ली संस्करण

झांसी : व्यापार मंडल अध्यक्ष के भतीजे को गोली मारी, हालत नाजुक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झांसी : व्यापार मंडल अध्यक्ष के भतीजे को गोली मारी, हालत नाजुक

आढ़त बंद कर वापस घर लौट रहा था आढ़तिया

झांसी,। उत्तर प्रदेश के झांसी में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता के सगे भतीजे प्रशांत गुप्ता उर्फ मोनू पनिहारी पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

बताया गया कि बुधवार शाम करीब सात बजे प्रशांत गुप्ता उर्फ मोनू पनिहारी मंडी स्थित अपनी आढ़त की दुकान बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे। अभी वह सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में कानपुर बाईपास पर सरोज हॉस्पिटल के पास पहुंचे ही थे कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। न रुकने पर बदमाशों ने पीछे से तमंचे से फायर कर दिया।

फायरिंग में मोनू को गोली लग गई। गोली उनकी कमर में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल मोनू को निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस बदमाशों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों के बारे में सुराग मिल सके।

व्यापार मंडल अध्यक्ष के भतीजे पर हमले की जानकारी मिलने के बाद व्यापारियों में भी आक्रोश है।

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। गोली लगने के बाद घायल प्रशांत स्वंय ही चलकर पीताम्बरा हॉस्पिटल पहुंचे थे। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया है। पड़ताल जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें