मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

झांसी रेल मंडल : अलार्म चेन पुलिंग पर सख्ती, 261 लाेगाें से वसूला गया 37 हजार रुपये जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झांसी रेल मंडल : अलार्म चेन पुलिंग पर सख्ती, 261 लाेगाें से वसूला गया 37 हजार रुपये जुर्माना

झांसी। झांसी मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में झांसी मंडल में बिना उचित कारण अलार्म चेन खींचने वालों के विरुद्ध निरंतर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 01 जनवरी से 20 फरवरी 2026 तक की अवधि में, झांसी मंडल में अलार्म चेन पुलिंग के 261 मामलों में मुकदमा दर्ज करते हुए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 261 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और एक व्यक्ति को जेल भी भेजा गया। इन मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 37 हजार 60 रुपये का जुर्माना वसूला गया।पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा बल द्वारा अलार्म चैन पुलिंग मामले में चिन्हित खंडों ललितपुर से बीना और हेतमपुर से मुरैना खंड में अधिक सतर्कता बरती जा रही है। रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि बिना उचित और पर्याप्त कारण अलार्म चेन न खींचें, क्योंकि यह एक दंडनीय अपराध है। अलार्म चेन पुलिंग से ट्रेनों की समयपालनता प्रभावित होती है, अन्य यात्रियों को असुविधा होती है, और रेलवे को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों से अनुरोध करता है कि अलार्म चेन का उपयोग केवल वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों में ही करें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें