मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ में दाे किशाेर समेत चार अपहरणकर्ता पकड़े गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुठभेड़ में दाे किशाेर समेत चार अपहरणकर्ता पकड़े गए

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में देर रात नवाबाद थाना पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से अपहृत युवक को मुक्त कराया गया। पकड़े गए बदमाशों पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपितों ने दो लाख की फिरौती मांगने के लिए अपहरण किया था। फिलहाल अभी एक आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर है।क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि नवाबाद थाना क्षेत्र में राजपूत कॉलोनी निवासी अभय राजपूत अपने साथी राज पाठक और ऋषभ राय के साथ शनिवार को अपनी बाइक से एकता गार्डन में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपने साथियों के साथ जब शादी समारोह से वापस घर जा रहा था। तभी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन के पास कार सवार बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। तमंचे से हवा फायरिंग कर उनमें से एक युवक को अपनी कार भरकर कानपुर हाइवे की ओर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस ​सक्रिय हुई।एसएसपी ने अपहरणकर्ताओं पर 15 हजार का इनाम घोषित करते हुए घटना के खुलासे के लिए टीम को लगाया। तलाश में जुटी नवाबाद थाना और चौकी विश्वविधालय पुलिस ने देर रात पैरा मेडिकल कॉलेज के पीछे जंगल में छानबीन के दौरान संदिग्ध लोग दिखने पर उन्हें रोकने का इशारा किया। इस पर संदिग्धों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की और कार सवार बदमाशों को दबोच लिया। उनमे से एक बदमाश फरार हो गया। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम चिरगांव के बाबरी निवासी अरुण यादव, बड़ागांव के बिरगांव निवासी हर्ष यादव और दो किशोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उनकी कार में मौजूद अपहृत राज पाठक को भी बरामद कर लिया।पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकारा कि श्याम चौपड़ा के पास शनिवार देर रात उन्होंने राजपूत कॉलोनी निवासी अभय राजपूत के साथ मारपीट की थी। हवाई फायरिंग कर उसके साथी राज पाठक को अपहरण कर ले गए थे। इस मामले में अभी एक आरोपित मध्यप्रदेश के जिला दतिया भांडेर निवासी रजत यादव फरार चल रहा है।पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाल रंग की थार गाड़ी, एक तमंचा-कारतूस बरामद कर लिया। आरोपितों ने दो लाख की फिरौती मांगने के लिए अपहरण किया था। पुलिस सभी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें