मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

पिकअप वैन ने दंपत्ति को मारी टक्कर, गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन44 बार पढ़ा गया
पिकअप वैन ने दंपत्ति को मारी टक्कर, गंभीर

पूर्वी सिंहभूम। साकची थाना क्षेत्र सागर होटल के पास शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वैन ने स्कूटी सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए। हादसे के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दंपत्ति स्कूटी से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही पिकअप वैन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था की और दोनों को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया। यहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।हादसे के बाद पिकअप वैन का चालक मौके से फरार होने का प्रयास कर रहा था, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।इस दौरान लोगों ने चालक की पिटाई कर दी।सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पिकअप वैन को जब्त कर लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर