मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

गांव में चाेराें का आतंक, दाे घरों से 14 लाख के आभूषण चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गांव में चाेराें का आतंक, दाे घरों से 14 लाख के आभूषण चोरी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र में बीती रात चाेराें ने आतंक मचाया। असलहाें से लैस हाेकर आए चाेराें ने गांव के दो किसानों के घर से 14 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।औंग थाना व कस्बा निवासी गृहस्वामी सुमन अपने पुत्र दीपक पटेल के साथ 100 मीटर दूर दूसरे घर में सो रहे थे जबकि उनका दूसरा पुत्र विवेक फैक्ट्री में ड्यूटी पर था। सोमवार सुबह जब परिजन दूसरे घर से अपने मुख्य घर पहुंचे तो उन्हें मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर देखने पर सामान बिखरा हुआ था और दरवाजे खुले थे, जिससे चोरी का पता चला। परिजनों ने तत्काल पीआरबी पुलिस को 112 डायल कर चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। गृहस्वामी के पुत्र दीपक पटेल ने बताया कि करीब दस लाख रुपये के आभूषण चोरी हुए हैं। चोरी के दौरान चोरों ने पड़ोसियों के घर के दरवाजे की बाहर से कुंडी बंद कर दी ताकि कोई बाहर न आ सके।वहीं कस्बे के आदर्श जनता इंटर कालेज जाने वाले मार्ग निवासी राजेंद्र उर्फ राजू के घर का ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी, बक्से व बेड को खंगालकर सोने चांदी के करीब चार लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। राजेंद्र अपनी मां चुनकी देवी को लेकर कानपुर अस्पताल इलाज के लिए गया था।औग थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। दोनों घटनाएं एक ही एंगल से हुई है। सीसीटीवी फुटेज के लिए कैमरे खंगाले जा रहे हैं और जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें