मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

जेटिया थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 किलो गांजा जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जेटिया थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 किलो गांजा जब्त

बैरकपुर। बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के डिटेक्टिव विभाग (डीडी) की टीम ने जेटिया थाना पुलिस के साथ सोमवार देर रात संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जेटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कांपा–जगुली रोड पर धर्मपुर हॉस्टल गेट के समीप एक व्यावसायिक वाहन (लारी) को रोका गया।पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान वाहन से लगभग 90 किलोग्राम गांजा जैसी मादक सामग्री बरामद की गई। इसके बाद नियमानुसार पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया।इस मामले में मुर्शिदाबाद जिले के इस्लामपुर निवासी दो आरोपितों अब्दुल अलीम शेख (55) एवं मोहम्मद आसिम फारूक (35) है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपित उक्त मादक पदार्थ के अवैध कब्जे में पाए गए, जिसके आधार पर उनके खिलाफ जेटिया थाने में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को पुलिस हिरासत की मांग के साथ संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें