मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश कुमार ने बिहार की गरिमा और प्रतिष्ठा को पुनर्स्थापित किया: उमेश सिंह कुशवाहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नीतीश कुमार ने बिहार की गरिमा और प्रतिष्ठा को पुनर्स्थापित किया: उमेश सिंह कुशवाहा

पटना। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को बयान जारी कर बिहार दिवस के अवसर पर समस्त राज्यवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस विशेष अवसर पर उन्होंने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली अतीत को स्मरण करते हुए प्रदेशवासियों से एकजुट होकर समृद्ध बिहार के सपनों को साकार करने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रभावी नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बीते दो दशकों में बिहार ने प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 19 वर्षों में आधारभूत संरचना के विस्तार, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास जैसे क्षेत्रों में राज्य ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन में बिहार की प्रतिष्ठा और सम्मान को नई उँचाइयां मिली हैं,जिस बिहार को कभी अराजकता और पिछड़ेपन का प्रतीक माना जाता था तथा ‘बीमारू राज्य’ की संज्ञा दी जाती थी। वही बिहार आज विकास और सुशासन की मिसाल बन चुका है। उन्होंने कहा कि बिहार की खोई हुई ख्याति को हमारे नेता ने पुनर्स्थापित किया है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि अपने गौरवशाली इतिहास को स्मरण करते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए नए संकल्प लेने का अवसर भी है। यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम एक समृद्ध, सशक्त और विकसित बिहार के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें