मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

जदयू विधायक नरेंद्र यादव ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। जदयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने सीएम नीतीश कुमार की उपस्थिति में बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। पूर्व उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के अचानक इस्तीफा देने के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष का पद खाली हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि नरेंद्र नारायण यादव निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन लिए जाएंगे।बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने के बाद उन्होंने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी दी गई है उस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और सदन को बिल्कुल सुचारू ढंग से चलाएंगे। पक्ष विपक्ष सभी लोगों की बात सुनेंगे। पार्टी ने जो विश्वास जताया है इसके लिए आभारी हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बेहतर समन्वय के साथ सदन का संचालन करेंगे।उल्लेखनीय है कि नरेंद्र नारायण यादव मधेपुरा के आलमनगर विधानसभा से जदयू के विधायक हैं। नरेंद्र नारायण यादव बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही साथ साल 2005 से 2015 तक विभिन्न विभागों में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। मधेपुरा के बाला टोला के रहने वाले नरेंद्र नारायण यादव का काफी लंबा राजनीतिक करियर रहा है। नरेंद्र नारायण यादव ने जेपी आंदोलन से राजनीति की शुरुआत की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें