मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

हर्ष मल्होत्रा को भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दी सुभकामनाएँ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हर्ष मल्होत्रा को भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दी सुभकामनाएँ

दिल्ली । जनता दल (यूनाइटेड) दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष मल्होत्रा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

इस अवसर पर शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि हर्ष मल्होत्रा एक अनुभवी, कर्मठ एवं जनसरोकारों से जुड़े नेता हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी दिल्ली संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्राप्त होगी तथा दिल्ली के विकास को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी सहयोगी दल एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकासवादी विज़न को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिल्ली के समग्र विकास, संगठनात्मक मजबूती तथा जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने हेतु एनडीए के सभी साथी मिलकर कार्य करेंगे।

शैलेन्द्र कुमार ने अपने संदेश में कहा “हम ईश्वर से हर्ष मल्होत्रा जी के सफल, उज्ज्वल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की मंगलकामना करते हैं। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में दिल्ली निरंतर विकास और तरक्की के नए आयाम स्थापित करेगी।”

इस अवसर पर जदयू दिल्ली प्रदेश महासचिव सर्वेश कश्यप, उपाध्यक्ष कमलेश राय,जदयू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रज किशोर,प्रधान महासचिव राहुल मिश्रा,सचिव डॉ एस एन ठाकुर,महासचिव गौरीशंकर राजहंस समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भी हर्ष मल्होत्रा को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें