मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

भयावह आग लगने से दो मंजिला दुकान और गोदाम जलाकर राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भयावह आग लगने से दो मंजिला दुकान और गोदाम जलाकर राख

दक्षिण। जिले के जयनगर में सोमवार तड़के गोंड़ेरहाट के पास स्थित एक दो मंजिला दुकान और गोदाम आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग पर नियंत्रण पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह दक्षिण बारासात स्टेशन की ओर ट्रेन पकड़ने जा रहे कुछ स्थानीय लोगों ने देखा कि रायनगर इलाके में सड़क किनारे नारायण गाएन के ड्राई फ्लावर्स की दुकान और गोदाम से तेज लपटें उठ रही हैं। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी इमारत जलने लगी। लोगों की चीख-पुकार और शोर सुनकर आसपास के निवासी जाग गए और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पाकर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकान और गोदाम में रखा सारा सामान पूरी तरह जल चुका था। खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था।पुलिस और दमकल विभाग आग लगने की वजह की जांच कर रहे हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत राख में बदल गई। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें