मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

जावेद जाफरी ने दिया धमाल-4 का अपडेट, शूटिंग अगले साल की शुरुआत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जब कोई फिल्म हिट हो जाती है तो दर्शक उसे बार-बार देखना चाहते हैं। इसी का फायदा उठाकर मेकर्स तुरंत सीक्वल बना देते हैं। कई बार सीक्वल हिट होने पर भी मेकर्स उसी फिल्म का पार्ट 3 बनाने से नहीं चूकते। कॉमेडी के डबल डोज से भरपूर फिल्म 'धमाल' के अब तक तीन पार्ट आ चुके हैं। अब फिल्म 'धमाल 4' को लेकर अपडेट सामने आया है।जावेद जाफरी ने 'धमाल 4' की शूटिंग को लेकर अपडेट दिया है। जावेद ने कहा, "धमाल 4' जरूर आएगी। हम सभी इसकी तैयारी में लगे हुए हैं। इसकी शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है। दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है और सिनेमा भी। 60 और 70 के दशक में एक अलग माहौल था। फिल्मों में कॉमेडी अब पूरी तरह से बदल गई है। उम्मीद है कि 'धमाल 4' दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल होगी।"रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धमाल 4' 2026 में रिलीज हो सकती है। डायरेक्टर इंदर कुमार के निर्देशन में 'धमाल' 2007 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 2011 में धमाल का सीक्वल आया, जिसे 'डबल धमाल' कहा गया। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। इसके बाद 2019 में धमाल का तीसरा पार्ट 'टोटल धमाल' आया, जिसमें अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर जैसे अभिनेता थे। अब फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि 'धमाल 4' में कौन होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें