मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

जीआरपी जौनपुर ने बरामद किए 88 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जीआरपी जौनपुर ने बरामद किए 88 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए

जौनपुर यूपी के जौनपुर में ट्रेनों में यात्रा के दौरान गुम हुए मोबाइल फोन तलाशने में जीआरपी जौनपुर को बड़ी सफलता मिली है। जीआरपी पुलिस ने सर्विलांस की मदद से 88 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 19 लाख रुपये है। बरामद मोबाइलों में से 55 फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए, जबकि शेष मोबाइल उनके मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।

बुधवार दोपहर रेलवे वाराणसी के पुलिस उपाधीक्षक कुंवर प्रभात सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जीआरपी ने आधुनिक तकनीक और सर्विलांस सेल की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन खोजकर सुरक्षित बरामद किए गए।

मोबाइल वापस पाने के लिए जौनपुर के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों तथा अन्य राज्यों से भी लोग जीआरपी थाने पहुंचे। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने जीआरपी जौनपुर की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।इस अभियान को जीआरपी अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी सुनील कुमार गौड़ के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान में सर्विलांस सेल और जीआरपी की टीम ने समन्वय के साथ काम करते हुए मोबाइल बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जीआरपी अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि ट्रेन यात्रा के दौरान अपने मोबाइल और अन्य कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें तथा मोबाइल गुम होने पर तत्काल संबंधित जीआरपी थाने या ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें