मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

जौनपुर : मकान बनाने के विवाद में चली गोली, एक की मौत, दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जौनपुर,। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कयार गांव में मंगलवार की सुबह

गोलियों की गरजना से पूरा इलाका कांप उठा। दबंगों ने गांव के एजाज अहमद को

गोली मारकर मौत के घाट उतारने के बाद फरार हो गए। जबकि इस गोलीकांड की घटना

में मृतक के पुत्र और पुत्री घायल है,जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा

है। घटना की खबर मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया और

मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव निवासी एजाज अहमद के घर पर राजगीर

मिस्त्री द्वारा मकान की छत ढालने के लिए सटरिंग का काम किया जा रहा था।

एजाज के दबंग पड़ोसी जिससे जमीनी विवाद चल रहा था। सोमवार शाम को मिस्त्री

से विवाद किया और एजाज के पुत्र अब्दुल रहीम से मारपीट किया, साथ ही अपने

मकान की छत से पथराव किया। पथराव में हमलावर दबंग के दादा याक़ूब भी जख्मी

हो गए थे।

इसी बात को लेकर मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े आठ

बजे जब एजाज अपने घर से बाहर निकला तो याक़ूब के पौत्र असलहा लेकर एजाज पर

हमलावर हो गए और पहले डण्डे से वार किया, फिर गोली मारकर एजाज की हत्या कर

दी। अपने पिता को बचाने के लिए घर के बाहर निकले पुत्र अब्दुल रहीम और बेटी

सादिया को भी दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया और फरार हो गए।

घटना

के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कायर गांव में दो पड़ोसियों एजाज और अरमान के

बीच मकान बनवाने को लेकर विवाद हुआ। एजाज के मकान की शटरिंग अरमान के मकान

को छू रही थी। इसे लेकर दोनों में विवाद हुआ और अरमान ने गोली चलाई जो एजाज

के पेट में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई है।

इस मामले में

एजाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसकी मां बहन और पिता को भी

हिरासत में लिया गया है। मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें