मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

जनशताब्‍दी एक्‍सप्रेस पर जहानाबाद में बरसाए रोड़े, कई यात्री जख्‍मी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना से चलकर गया आ रही पटना-रांची जनशताब्‍दी एक्‍सप्रेस पर जहानाबाद स्‍टेशन के पास पत्‍थरबाजी की गई। इस घटना में कोच के शीशे टूट गए। कई यात्रियों को चोटें आईं। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है।

पटना : गया-पटना रेलखंड पर रविवार की सुबह पटना से चलकर गया आ रही 02363 पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के जहानाबाद से खुलने पर असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर दी। इस क्रम में दो कोच के शीशा तोड़ दिया। इस घटना में ट्रेन में सफर कर रहे एक रेलकर्मी समेत तीन यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना पर रेल कंट्रोल सूचना पर गया जंक्शन पर जीआरपी व आरपीएफ के अधिकारी हरकत में आए। गया जंक्‍शन पर ट्रेन पहुंचने पर घायल यात्रियों को अस्‍पताल ले जाया गया।

जहानाबाद से ट्रेन खुलने के बाद अचानक होने लगी पत्‍थरबाजी

गया के रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि ट्रेन में सफर कर रहे घायल यात्रियों ने पूछताछ में बताया कि ट्रेन जहानाबाद से खुलने के बाद अचानक पत्‍थरबाजी की जाने लगी। इससे अफरातफरी मच गई। पत्‍थरबाजी में ट्रेन के कोच संख्या सी-2 की सीट नंबर- 53 पर यात्रा कर रहे दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत ऑपरेटिंग विभाग के रेलकर्मी बीके सिंह के सिर में चोट लगी। वे अपने पुत्र को बिहार पुलिस की परीक्षा दिलाने के लिए गया आ रहे थे। वहीं, निताई चक्रवर्ती (55) के कान पर व डी-7 की 68 नंबर सीट के यात्री दिवाकर बसु (52) वर्ष की नाक के ऊपर चोट लगी है।

रेलवे अस्‍पताल में किया गया प्राथमिक उपचार

रेल यात्रियों ने बताया कि जहानाबाद स्टेशन से खुलने के कुछ ही देर बाद लगभग 7:15 बजे अज्ञात लोगों ने घटना को अंजाम दिया। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए रेलवे अनुमंडल अस्पताल गया लाया गया। उन लोगों ने अभी तक थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इस घटना के बाद जहानाबाद और गया के आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारी ने छानबीन शुरू कर दी है। इधर आरपीएफ इंस्पेक्टर एएस सिद्दीकी ने बताया कि सूचना पर रेल पुलिस व आरपीएफ की अधिकारी व जवान को लगाया गया। ट्रेन अपने समय से सुबह 07:59 बजे प्लेटफॉर्म नंबर छह पर पहुंची। इसके बाद घायल यात्रियों को नीचे उतारा गया। मामले की छानबीन की जा रही है। घटना का कारण पता नहीं चल सका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें