मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

जान्हवी कपूर ने 'संस्कारी' स्टाइल में मनाई नवरात्रि, फिल्म की टीम संग साझा की खूबसूरत झलकियां

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने नवरात्रि के पावन अवसर पर अपनी आने वाली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की टीम के साथ पारंपरिक अंदाज में त्योहार का जश्न मनाया, जिसकी झलकियां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई कुछ खूबसूरत तस्वीरों में वह और उनके को-स्टार्स वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जान्हवी कभी अकेले पोज दे रही हैं, कभी सान्या के साथ नजर आ रही हैं।

एक फोटो में वह वरुण की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह चॉकलेट खाती दिख रही हैं।

जान्हवी ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ''हैप्पी नवरात्रि संस्कारी स्टाइल।''

इस फिल्म का हाल ही में एक और रोमांटिक गाना 'तू है मेरी' रिलीज किया गया है। इस गाने को संगीतकार जोड़ी सचेत-परंपरा ने गाया और संगीतबद्ध भी किया है, जबकि इसके खूबसूरत बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं। गाना रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

गाने के बारे में बात करते हुए जान्हवी कपूर ने कहा, '''तू है मेरी' उन नाजुक और प्यारे पलों को दर्शाता है, जो बिना कुछ कहे भी दिल को छू जाते हैं।

इस गाने को लोग बार-बार सुनना चाहेंगे, खासतौर पर तब जब वे किसी से प्यार करते हैं।''

वरुण धवन ने भी इस गाने की तारीफ करते हुए बताया कि इसकी शूटिंग एक सपने जैसी लगी। यह गाना उन्हें पहली बार प्यार में पड़ने की मासूमियत और रोमांच की याद दिलाता है।

फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, अक्षय ओबेरॉय और मनीष पॉल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें