मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

सहरसा से पटना जा रही जनहित एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंटी,टला बड़ा हादसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार के सहरसा से पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन जा रही जनहित एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार देर रात चलते चलते दो हिस्सों में बंट गई, जिसका कारण कपलिंग टूटना बताया जा रहा है।

ट्रेन की लगभग 13 बोगियों को लेकर इंजन आगे की तरफ निकल गया और 14 वीं बोगी एस 2 पीछे ही छूट गई। हालांकि ट्रेन के कुछ दूर बढ़ते ही प्रेशन जीरो होने के कारण ट्रेन की रफ्तार में ब्रेक गया और बड़ा हादसा होने से बच गया।

बताया जा रहा है कि जनहित एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच एस 3 को एस 2 से जोड़ने वाली कपलिंग कोपरिया के होम सिग्नल फाटक संख्या 12 के पास टूट गई और ट्रेन दो भागों में बंट गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेल कर्मी कपलिंग जोड़ने के काम में लग गये। इसके बाद साढ़े तीन बजे जनहित एक्सप्रेस पाटलिपुत्र के लिए खुली।

समस्तीपुर मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव के अनुसार बुधवार की देर रात 12.05 बजे जनहित एक्सप्रेस की एस 3 और एस 2 बोगी के बीच का कपलर टूट गया था। एस 2 बोगी को हटाकर जांच के लिए सहरसा कोचिंग डिपो भेजा गया है। मध्य रात्रि ढाई बजे लाइन क्लियर हो गई। साढ़े तीन बजे जनहित एक्सप्रेस पाटलिपुत्र के लिए खुली। हटायए गए कोच के यात्रियों को खाली बर्थ पर एडजस्ट करके पटना की ओर भेजा गया। तब यात्रियों ने चैन की सांस ली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें