मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

'जन नायकन' पब्लिक रिव्यू: विजय की दमदार विदाई, क्लाइमैक्स ने भर दी आंखें

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
'जन नायकन' पब्लिक रिव्यू: विजय की दमदार विदाई, क्लाइमैक्स ने भर दी आंखें

चेन्नई। साउथ सिनेमा लोकप्रिय अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई। सीएम बनने के बाद विजय की यह आखिरी फिल्म है, जिस वजह दर्शकों के मन में काफी उत्साह था।

सिनेमाघरों से बाहर आने वाले दर्शकों ने फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और बताया कि फिल्म का क्लाइमैक्स काफी भावुक कर देने वाला था।

दर्शक मालिका ने कहा, "फिल्म वाकई बहुत शानदार थी और इसका क्लाइमैक्स काफी भावुक कर देने वाला था। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री थलापति विजय की जीत के बाद इस फिल्म का रिलीज होना और भी खास बन गया।

फिल्म से जुड़ा अनुभव काफी धमाकेदार रहा। मैं फिल्म के टाइटल कार्ड को मिस नहीं करना चाहती थी। मेरे लिए वह एक खास पल था।"

एक अन्य दर्शक देवा दर्शन ने कहा, "हमने काफी समय के बाद थलापति विजय को अभिनेता के रूप में देखा है, लेकिन अब वह हमारे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं।

उन्हें फिर से सिनेमा में देखना बहुत शानदार अनुभव था। फिल्म की कहानी, स्क्रिप्ट और हर चीज शानदार थी, हालांकि क्लाइमैक्स काफी भावुक कर देने वाला था। हमें पूरा विश्वास है कि इस समय तमिलनाडु सही हाथों में है।

अब देखते हैं कि आगे यह राज्य को किस दिशा में लेकर जाता है।"

दर्शक सुब्बू ने सीएम के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, "यह एक शानदार अनुभवों में से एक था। एक तरफ मैं भावुक हूं, तो दूसरी तरफ गर्व महसूस हो रहा है कि आज के समय वह हमारे मुख्यमंत्री हैं।

यह फिल्म बिल्कुल सही समय पर रिलीज हुई, क्योंकि अगर यह चुनाव से पहले रिलीज होती तो, शायद फिल्म को इस कदर रिस्पॉन्स नहीं मिलता और चुनाव के बाद रिलीज से फिल्म वास्तविक परिस्थितियों से ज्यादा जुड़ गई है।

उन्होंने कहा, "थलपति विजय इस समय हर जगह चर्चा में हैं। मैं चाहता हूं कि वह आगे और फिल्में करें। मुझे पता है कि एक फैन के तौर पर मेरी यह इच्छा है, लेकिन मैं यह भी समझता हूं कि अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारियां और कर्तव्य हैं। मुझे उन पर बहुत गर्व है, क्योंकि मैं उनकी फिल्में देखता बड़ा हुआ हूं। मुझे आप बहुत पसंद हैं, मुख्यमंत्री साहब। अपना सर्वश्रेष्ठ दीजिए। आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं, सर। धन्यवाद।"

एक और दर्शक ने कहा, "फिल्म बहुत अच्छी है। हमारे मुख्यमंत्री को इस रूप में देखना एक बहुत ही अलग और यादगार अनुभव था।

मुझे लगता है कि यह समाज के लिए एक सही कदम है। मुझे लगता है कि समाज को अच्छा संदेश देने के लिए यह एक बेहतरीन फिल्म थी। मैं यह नहीं कहूंगा कि महिलाओं को पुरुषों की बात सुननी चाहिए, लेकिन महिलाओं को फिल्म के संदेश को जरूर समझना और सुनना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि किसी ने अपनी जिंदगी में ऐसा कुछ देखा होगा। यह सच में एक ऐतिहासिक फिल्म है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें