मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

जम्मू-कश्मीर : माता वैष्णो देवी की यात्रा शुरू, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं से जुड़ी अच्छी खबर है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए जानकारी दी है कि गुरुवार से यात्रा फिर शुरू हो गई है।

मौसम सही होने के बाद यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए बोर्ड ने लिखा, "जय माता दी। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा आज फिर से शुरू हुई।"

माता वैष्णो देवी के लिए तीर्थयात्रा पंजीकरण काउंटर गुरुवार सुबह 4 बजे फिर से शुरू हो गया है, जिसे खराब मौसम के कारण श्राइन बोर्ड ने बंद कर दिया था।

इससे पहले लगातार भारी बारिश होने के चलते 14 सितंबर से शुरू होने वाली यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। यह जानकारी माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी।

श्राइन बोर्ड ने यह निर्णय भवन और यात्रा मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए बोर्ड ने लिखा था, "जय माता दी। भवन और यात्रा मार्ग पर लगातार हो रही बारिश के कारण 14 सितंबर (रविवार) से शुरू होने वाली माता वैष्णो देवी यात्रा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। भक्तों से अनुरोध है कि वह अगले आधिकारिक आदेश की प्रतीक्षा करें।"

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने 12 सितंबर को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए 14 सितंबर से यात्रा फिर से शुरू होने की जानकारी दी थी। लेकिन, खराब मौसम के कारण यात्रा शुरू नहीं हो पाई थी।

बता दें कि जम्मू संभाग में 26 अगस्त को अत्यधिक खराब मौसम के दौरान माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन होने से 35 से अधिक तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी और 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इसके कारण माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई थी। कटरा में पिछले दिनों हुए भूस्खलन के बाद प्रशासन ने होटल और धर्मशालाओं को खाली करने का आदेश जारी किया था।

भूस्खलन के बाद, माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आलोचना हुई थी, यहां तक कि जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने भी यात्रा के मामलों का प्रबंधन करने वाले बोर्ड के अधिकारियों को दोषी ठहराया था।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीन दिन बाद माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन की घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन का आदेश दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें