पीलीभीत में बाढ़ सुरक्षा जांच कर लखीमपुर खीरी पहुंचे स्वतंत्रदेव
लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह आजकल
छोटी-बड़ी नदियों के जलस्तर और बाढ़ नियंत्रण से जुड़े आवश्यक बिन्दुओं का
निरीक्षण कर रहे हैं। इसी दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह शुक्रवार
को पीलीभीत में बाढ़ सुरक्षा की जांच करने पहुंचे। जहां ग्राम समूह से भी
स्वतंत्रदेव ने वार्ता की।
पीलीभीत में बीसलपुर के
कंधरापुर गांव के समीप से बहने वाली देवहा नदी के बाएं किनारे पर बाढ़
सुरक्षा के लिए सिंचाई विभाग की टीम ने कार्य किया है। जिसे देखकर जलशक्ति
मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रसन्नता जाहिर की। स्वतंत्रदेव सिंह कटना नदी
के दाएं किनारे पर खनका गांव में बाढ़ सुरक्षा के लिए किये गये ग्राम
समूह के कार्यों की भी सराहना की।
कटना नदी के स्थलीय निरीक्षण के
साथ जलशक्ति मंत्री ने प्रभावित ग्रामीणों से संवाद किया। इसके बाद बरेली
जनपद में जलशक्ति मंत्री पहुंचे और वहां ब्लॉक बिठरी चैनपुर में 2 करोड़ 41
लाख की लागत से संचालित आठ किलोमीटर लम्बी भगवतीपुर पेयजल परियोजना का
निरीक्षण किया। सौर ऊर्जा आधारित संयंत्रों से संचालित परियोजना से लोगों
को मिल रहे शुद्ध पेयजल की जानकारी मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर की।
जलशक्ति
मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह लखीमपुर खीरी पहुंचें और वहां गांव बझेड़ा में
शारदा नदीके दाएं किनारे पर अपस्ट्रीम में रिवर ट्रेनिंग कार्य का निरीक्षण
किया। गोला तहसील में स्वतंत्रदेव सिंह के पहुंचते ही वहां सिंचाई व जल
संसाधन विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए। जलशक्ति मंत्री ने अधिकारियों को
निर्देशित किया कि वाहवाही लूटने के लिए नहीं, कार्य को जनता के लिए जमीन
पर उतारें।





