मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

बेकाबू छोटे मालवाहक वाहन का तांडव, दो लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बेकाबू छोटे मालवाहक वाहन का तांडव, दो लोगों की मौत

जलपाईगुड़ी। बेकाबू रफ्तार से आ रहे एक छोटे मालवाहक वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक राजगंज ब्लॉक के पानीकोरी ग्राम पंचायत के तृणमूल कांग्रेस के अंचल अध्यक्ष उत्तम राय के रूप में हुई है जबकि दूसरे की पहचान सरकारपाड़ा इलाके के रहने वाले युवक मालिन राय के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने वाहन में आग लगा दी।जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात बेलाकोबा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा छोटा मालवाहक वाहन पहले सरकारपाड़ा इलाके में एक युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना में युवक मालिन राय के मौके पर मौत हो गई। इसके बाद बागडोगरा ऑफिस मोड़ इलाके में बाइक से घर लौट रहे तृणमूल कांग्रेस नेता उत्तम राय को भी टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में उत्तम राय को फुलबाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना से गुस्साए लोगों ने संबंधित वाहन को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही राजगंज थाना और बेलाकोबा फांड़ी की भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें