मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

भारी बारिश से जलपाईगुड़ी बेहाल, कई इलाकों में जलभराव; तीस्ता नदी पर निगरानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भारी बारिश से जलपाईगुड़ी बेहाल, कई इलाकों में जलभराव; तीस्ता नदी पर निगरानी

जलपाईगुड़ी। जिले में शनिवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। महज कुछ घंटों की बारिश में शहर के 25 वार्डों के अधिकांश क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया। जिससे कई जगहों पर जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह तक जलपाईगुड़ी में लगभग 95 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। भारी वर्षा के कारण शहर की कई सड़कें और निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। कुछ स्थानों पर घरों के सामने तक पानी पहुंच गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि थोड़ी-सी बारिश में भी शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव हो जाता है, लेकिन इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

लगातार बारिश के कारण तीस्ता और करला नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। सिंचाई विभाग ने बताया कि तीस्ता नदी के मेखलीगंज क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें