मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

शिवरात्रि पर शिव मंदिरों में पूरी रात होगा जलाभिषेक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेरठ, । श्रावस मास की शिवरात्रि को लेकर शिव मंदिरों में

जलाभिषेक की तैयारियां तेज हो गई है। मेरठ कैंट स्थित औघड़नाथ मंदिर समेत

मेरठ के सभी शिव मंदिरों में शिवरात्रि को रातभर जलाभिषेक होगा।

श्रावण

मास की शिवरात्रि को लाखों कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लाकर भगवान शिव

शंकर को जल चढ़ाते हैं। 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए

पुलिस और प्रशासन तैयारी में जुटा है। 22 जुलाई से एनएच-58 पर भारी वाहनों

का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए उस पर

ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही सुरक्षा के

चाक-चौबंद प्रबंध किए जाएंगे। शिवरात्रि पर मेरठ के औघड़नाथ मंदिर और बागपत

के पुरा महादेव मंदिर में लाखों कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया जाता है।

शिवरात्रि पर शिव मंदिरों को कांवड़ियों के लिए पूरी रात खोला जाएगा और

रातभर जल चढ़ाने का सिलसिला चलेगा।

औघड़नाथ शिव मंदिर समिति के

अध्यक्ष सतीश सिंघल के अनुसार, इस बार पांच लाख कांवड़ियों द्वारा मंदिर में

गंगाजल से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने का अनुमान है। शिवरात्रि पर पूरी

रात मंदिर खुला रहेगा। शिवरात्रि पर तीन बार आरती होगी। कांवड़ियों की

संख्या को देखते हुए मंदिर में दोहरी बैरिकेडिंग की जा रही है। इसी तरह से

सदर स्थित बिल्वेश्वर महादेव मंदिर, नगर निगम स्थित झाड़खंडी महादेव मंदिर,

पिपलेश्वर महादेव मंदिर, बुढ़ाना गेट स्थित धर्म धर्मेश्वर शिव मंदिर में भी

शिवरात्रि पर जलाभिषेक की विशेष व्यवस्था रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें