मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

जयशंकर की बेल्जियम और ईयू नेताओं से अहम वार्ता, रणनीतिक साझेदारी पर जोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जयशंकर की बेल्जियम और ईयू नेताओं से अहम वार्ता, रणनीतिक साझेदारी पर जोर

ब्रसेल्स, । विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बेल्जियम और यूरोपीय संघ (ईयू) के शीर्ष अधिकारियों के साथ कई अहम बैठकें कीं। इस दौरान भारत-बेल्जियम रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने, व्यापार, निवेश, स्वच्छ ऊर्जा, रक्षा, कनेक्टिविटी और तकनीकी सहयोग सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

जयशंकर ने बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री मैक्स प्रीवोट के साथ ब्रुसेल्स में पहली भारत-बेल्जियम रणनीतिक वार्ता की सह-अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच साझेदारी में महत्वपूर्ण विस्तार हुआ है और वार्ता में भारत के बेल्जियम तथा यूरोपीय संघ के साथ संबंधों को नई ऊंचाई देने की महत्वाकांक्षा दिखाई दी।

विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि बैठक में राजनीतिक, आर्थिक, निवेश, स्वच्छ ऊर्जा, रक्षा, मोबिलिटी और फार्मास्यूटिकल क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की गई। इसके अलावा बंदरगाहों, समुद्री क्षेत्र, सेमीकंडक्टर और आपूर्ति श्रृंखलाओं को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने वैश्विक घटनाक्रमों, विशेष रूप से पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

जयशंकर ने यूरोपीय आयोग के अंतरराष्ट्रीय साझेदारी आयुक्त जोसेफ सिका से भी मुलाकात की।

इस दौरान भारत-यूरोपीय संघ के बीच कनेक्टिविटी, त्रिपक्षीय साझेदारी, भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) और ग्रीन शिपिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

इसके अलावा विदेश मंत्री ने यूरोपीय संघ की स्टार्टअप्स, रिसर्च और इनोवेशन आयुक्त एकातेरिना जाखारिएवा से भी मुलाकात की।

बैठक में स्वच्छ और हरित ऊर्जा प्रौद्योगिकियों में अनुसंधान, नवाचार केन्द्रों, स्टार्टअप्स और होराइजन यूरोप कार्यक्रम के साथ भारत के सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

जयशंकर ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी साझेदारी को बढ़ाने के लिए नए अवसरों पर विचार किया गया।

उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा, स्टार्टअप इकोसिस्टम और अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग को भविष्य की साझेदारी का अहम हिस्सा बताया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें