मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे संभल हिंसा के सात आरोपित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे संभल हिंसा के सात आरोपित

मुरादाबाद। संभल हिंसा में बीते दिन गिरफ्तार किए गए सात आरोपितों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से सभी को जिला कारागार भेज दिया गया। संभल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के अनुसार इन सात आरोपितों समेत अब तक 49 आरोपितों को गिरफ्तार करके जेला भेजा जा चुका है। संभल एसपी ने बताया कि बवाल के दौरान जो फोटो लिए गए थे उन फोटो के आधार पर आरोपितों की पहचान हुई और इसी आधार पर इनको मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया गया था।24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान मोहल्ला कोटपूर्वी में बवाल हुआ था। इसमें उपद्रवियों ने पथराव और फायरिंग की थी। साथ ही कई वाहनों को फूंक दिया था। इस उपद्रव में पांच आम लोगों की जान चली गई थी। पुलिस ने जामा मस्जिद के नजदीक हालात पर काबू पाए तो नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा इलाके में पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई थी।एसपी कुष्ण कुमार विश्नोई के अनुसार संभल कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के बुलबुली मस्जिद के पास कोतवा क्षेत्र के मोहल्ला कोटगर्वी निवासी शोएब, आजम खान व सुजाउद्दीन उर्फ सज्जू, देहली दरवाजा निवासी मुस्तफा हसन और अजहरूद्दीन, चौधरी सराय निवासी शाहद, मोहल्ला नाला निवासी जावेद अख्तर, को गिरफ्तार किया। उन्होंने आगे बताया कि इन आरोपितों ने स्वीकार किया है कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद के नजदीक सर्वे के दौरान हुए बवाल में यह आरोपित शामिल रहे थे। एसपी ने कहा कि हिंसा में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई उन्हें भी जल्द पक़ड़ लिया जाएगा है। इससे पहले घटना में आरोपित 3 महिला समेत 42 आरोपितों काे पहले ही जेल भेजे जा चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें