मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा में जैगुआर और कैंटर में टक्कर, 19 वर्षीय युवती की मौत, तीन गंभीर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा में जैगुआर और कैंटर में टक्कर, 19 वर्षीय युवती की मौत, तीन गंभीर घायल

नोएडा। उत्तर प्रदेश में नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में कैंटर और जैगुआर में टक्कर हो गई, इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हादसा देर रात उस समय हुआ, जब जैगुआर कार सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेज गति से गुजर रही थी। कार सवार युवक एक कैंटर (ट्रक) को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जैगुआर कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

इस भीषण दुर्घटना में 19 वर्षीय फलक अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने फलक एहमद को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों का इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि सभी युवक नोएडा के ही रहने वाले हैं और हादसे के वक्त कार की रफ्तार काफी अधिक थी।

पुलिस के अनुसार टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस कैंटर की तलाश में जुटी हुई है।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार ट्रक चालक की पहचान की जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

इस हादसे के बाद मृतक फलक अहमद के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आस-पास के लोगों ने बताया कि जैगुआर कार काफी तेज रफ्तार से आ रही थी और ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें