मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:19 · नई दिल्ली संस्करण

सिमी ग्रेवाल के जन्मदिन पर जैकी श्रॉफ ने खास अंदाज में दी बधाई, याद किए पुराने दिन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिमी ग्रेवाल के जन्मदिन पर जैकी श्रॉफ ने खास अंदाज में दी बधाई, याद किए पुराने दिन

मुंबई। 70-80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल शनिवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं।

जैकी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर सिमी का एक मोंटाज वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके करियर की झलकियां दिखाई गईं। साथ ही, वीडियो में मशहूर गाना 'एक हसीना थी' भी जोड़ा।

जैकी ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे सिमी ग्रेवाल।"

अभिनेत्री के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने इसकी शुरुआत साल 1962 में हॉलीवुड फिल्म 'टार्जन गोज टू इंडिया' से की थी। यह फिल्म भारत में शूट हुई थी, जिसमें उनके साथ अभिनेता फिरोज खान भी नजर आए थे। इस फिल्म ने सिमी को शुरुआती पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा और अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।

उनकी प्रमुख फिल्में 'मेरा नाम जोकर', 'नमक हराम', 'सिद्धार्थ', 'कर्ज', 'नसीब' और 'इंसाफ का तराजू' शामिल हैं। खासकर 'मेरा नाम जोकर' में उनके बोल्ड सीन ने उस दौर में खूब सुर्खियां बटोरीं थी। सिमी ने हमेशा ऐसे किरदार चुने, जो उनकी समकालीन अभिनेत्रियों से अलग थे। उनकी आत्मविश्वास भरी शख्सियत और बिंदास अंदाज ने उन्हें इंडस्ट्री में खास मुकाम दिलाया।

सिमी ने सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि निर्देशन में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती और अनुराधा पटेल की फिल्म 'रुखसत' का निर्देशन किया।

इसके अलावा, उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में भी अपनी छाप छोड़ी। उनका चैट शो 'रेन्डेजवस विद सिमी ग्रेवाल' बेहद लोकप्रिय रहा, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज सितारों के साथ गहन बातचीत की। इस शो ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री में भी पॉपुलैरिटी दिखाई थी।

सिमी को उनके शानदार अभिनय के लिए कई पुरस्कार मिले, जिनमें फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड भी शामिल है। उन्होंने निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन अपने सिद्धांतों और आत्मसम्मान को कभी नहीं छोड़ा। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक काम कर उन्होंने ग्लोबली पहचान दिलाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें