मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुर के रामसागर तालाब में डूबे दो युवकों में से एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जबलपुर के रामसागर तालाब में डूबे दो युवकों में से एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के गोसलपुर स्थित रामसागर तालाब में सोमवार शाम नहाने गए दो युवक गहरे पानी में डूब गए। मंगलवार सुबह चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश अब भी जारी है। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर गोसलपुर थाना क्षेत्र की है।जानकारी के अनुसार, गोसलपुर की झुग्गी बस्ती में रहने वाले तीन दोस्त इरावत (19), अर्जुन (21) और करण सोमवार शाम तालाब में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान इरावत का पैर अचानक फिसल गया और वह गहरे पानी में समाने लगा। अपने दोस्त को डूबता देख अर्जुन उसे बचाने के लिए पानी में कूदा, लेकिन वह भी खुद को नहीं संभाल सका और दोनों गहरे पानी में डूब गए। किनारे पर मौजूद तीसरे साथी करण ने तुरंत भागकर बस्ती में परिजनों को हादसे की सूचना दी।सोमवार रात को ही पुलिस और गोताखोरों ने तलाश शुरू की थी, लेकिन अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन रोकना पड़ा। मंगलवार सुबह दोबारा शुरू हुई खोजबीन में सुबह करीब 10 बजे अर्जुन का शव तालाब के बीच झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। इरावत का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, गोताखोर लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।हादसे की खबर मिलते ही सिहोरा तहसीलदार रूपेश्वरी कुंजम, नायब तहसीलदार जयभान सिंह उइके और पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े ने भी घटनास्थल का दौरा किया और अधिकारियों को रेस्क्यू तेज करने के निर्देश दिए। विधायक ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए शासन की ओर से उचित सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि रामसागर तालाब में काफी मात्रा में झाड़ियां और गहरी चोई (जलीय घास) है, जिससे यहां तैरना बेहद खतरनाक साबित होता है। माना जा रहा है कि दोनों युवक इन्हीं झाड़ियों में फंसने के कारण बाहर नहीं निकल सके। फिलहाल, दूसरे युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें