जबलपुर कलेक्टर ने लगातार तीसरे दिन 20 और निजी स्कूलों के खिलाफ शिकायतों पर की कारवाई
जबलपुर,। अभिभावकों को दुकान विशेष से कॉपी-किताबें, यूनिफार्म,
जूते, टाई, बैग आदि खरीदने के लिये बाध्य करने वाले निजी स्कूलों के
विरुद्ध कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर शुरू की गई मुहिम के अगले चरण
में जिला प्रशासन द्वारा शिकायतों के आधार पर 20 और स्कूलों पर मध्यप्रदेश
निजी विद्यालय (फ़ीस एवं अन्य विषयों का विनियमन) अधिनियम-2017 के तहत
प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ की गई है। इस प्रकार अब ऐसे निजी
स्कूलों की संख्या 54 हो गई है जिनके विरुद्ध प्रशासन द्वारा इस अधिनियम के
विरुद्ध कर प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
जिलाधीश कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूलों की सूची जिनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई प्रारंभ की गई उनमें मुख्य हैं
1. लिटिल वर्ल्ड स्कूल, जबलपुर
2. लिनार्ड हायर सेकेंडरी स्कूल बिलहरी, जबलपुर
3. गुरू गोविंद सिंह खालसा स्कूल मढाताल, जबलपुर
4. अरिहंत पब्लिक स्कूल शाहपुरा भिटोनी, जबलपुर
5. आदित्य कानवेंट स्कूल गोपालबाग, जबलपुर
6. शिशु विद्या पीठ काँचघर, जबलपुर
7. मिलेनियम एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल जबलपुर





