मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

जाम की समस्या से निबटने के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनाती की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया।फारबिसगंज शहर में आए दिन लगातार हो रहे हैं जाम की समस्या से आमजन परेशान हैं।जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल सोमवार को फारबिसगंज के अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने पर्व के मद्देनजर जाम की समस्या से निजात को लेकर ट्रैफिक पुलिस बल तैनाती की मांग की।आवेदन में कहा गया है कि दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा काफी नजदीक है, जिनको लेकर पूजा पाठ संबंधित कई प्रकार की सामग्री खरीद करने हेतु शहर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। फारबिसगंज के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालु के लिए मुख्य बाजार फारबिसगंज ही है। जहां खरीद करने के लिए श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रहती है।आवेदन में मांग की गई कि शहर के सुभाष चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, रेफरल अस्पताल मोड़ दुर्गा मंदिर के पास, पटेल चौक और हाईवे के तरफ जाने वाले मोड़ बजरंगबली मंदिर के पास यातायात को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस बल की तैनाती की जाए,ताकि शहर में आमजन के साथ-साथ श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो lमौके पर मौजूद लोगों में मनोज सोनी के अलावे बजरंग दल के सक्रिय सदस्य सोनू पासवान,अंकित गुप्ता, गोपाल भगत,सोनू देव,विकास श्रीवास्तव,मोहन सोनी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें