मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

'अपने ही नागरिकों पर आरोप लगाना गलत', मोहन भागवत की टिप्पणी पर बोले कांग्रेस सांसद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'अपने ही नागरिकों पर आरोप लगाना गलत', मोहन भागवत की टिप्पणी पर बोले कांग्रेस सांसद

दिल्ली। कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान को गलत ठहराया है। संघ प्रमुख ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा कि हमारे देश में अपने राष्ट्र की ही भक्ति होनी चाहिए, 'तेरे टुकड़े हों' की भावना देश में होनी ही नहीं चाहिए। इस पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमारे देश में ऐसी कोई भावना नहीं है।

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "जो लोग ऐसे झूठे आरोप लगाते हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ है। देश का हर नागरिक अपने देश से प्यार करता है। अगर कोई बाहर से आतंक फैलाने या शांति भंग करने के इरादे से आता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।"

तारिक अनवर ने आगे कहा, "मेरे विचार से अपने ही नागरिकों पर ऐसे आरोप लगाना पूरी तरह गलत है। पिछले दिनों जेएनयू में जो घटना घटी, वह बना बनाया मंसूबा था।

कई खाड़ी देशों में फिल्म 'धुरंधर' पर बैन के बारे में कांग्रेस सांसद ने कहा, "मैंने खुद यह फिल्म नहीं देखी है, लेकिन अगर कई देशों ने इस पर बैन लगाया है, तो यह देखना चाहिए कि क्या इसमें कोई आपत्तिजनक कंटेंट है जिसकी वजह से पाकिस्तान और दूसरे देशों ने इस पर संज्ञान लिया है।"

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को अंडमान और निकोबार द्वीप के श्री विजयपुरम में सावरकर की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर 'तेरे टुकड़े हों' की भावना के बारे में बयान दिया था।

मोहन भागवत ने कहा कि भारत में ऐसे विचारों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए, जो देश को बांटते हैं। सावरकर ने कभी खुद को किसी जाति या इलाके से नहीं जोड़ा, बल्कि सिर्फ देश के सेवक के तौर पर देखा।

उन्होंने कहा, "जहां भारतीयों की पिछली पीढ़ियों को देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देना पड़ा, वहीं आज की पीढ़ी को देश की तरक्की के लिए जीना चाहिए।" उन्होंने आत्मनिर्भरता और स्वदेशी के महत्व पर जोर दिया और माता-पिता से बच्चों को कड़ी मेहनत करने और सफलता के मार्ग पर चलाने की अपील की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें