मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:44 · नई दिल्ली संस्करण

'पूरा खानदान बिहार आ जाए, तो फर्क नहीं पड़ेगा', राहुल गांधी के साथ प्रियंका की यात्रा पर बोले विजय सिन्हा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'पूरा खानदान बिहार आ जाए, तो फर्क नहीं पड़ेगा', राहुल गांधी के साथ प्रियंका की यात्रा पर बोले विजय सिन्हा

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के 'मतदाता अधिकार यात्रा' में शामिल होने पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उन सभी लोगों को सबक सिखाएगी जिन्होंने कभी राज्य को अराजकता, पलायन और जंगलराज की ओर धकेला था।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "यह लोग कितनी भी कोशिश कर लें, बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। जिन्होंने 'बिहारी' को गाली बनाया, बिहार को बर्बाद किया, बिहारियों को पलायन के लिए विवश किया, अराजकता और जंगलराज को बढ़ावा दिया, उन्हें जनता जवाब देगी।"

उन्होंने कहा कि जंगलराज के दौर में जिन लोगों ने उग्रवाद को पोषित किया और गुंडाराज स्थापित करने की कोशिश की, वे आज लोकतंत्र और वोट के अधिकार की बात कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा, "अगर उनका पूरा खानदान भी बिहार में आ जाए, तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा।"

इसके साथ ही विजय कुमार सिन्हा ने अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ की अधिसूचना जारी करने के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "भारत आत्मनिर्भर है और स्वाभिमान के साथ जीता है। चिंता की कोई बात नहीं है।"

बता दें, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा अपने भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ बिहार के सुपौल में चल रही 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल हुईं। बिहार में 17 अगस्त से जारी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' मंगलवार को सुपौल पहुंची। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी यात्रा का हिस्सा बने।

प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को भी राहुल गांधी के साथ बिहार में यात्रा निकालेंगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल के अनुसार, कांग्रेस सांसद प्रियंका वाड्रा बुधवार को सीतामढ़ी में जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना करने भी जाएंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें