मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

देश में सामाजिक व आर्थिक अन्याय रोकना जरूरी: राहुल गांधी - भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची मध्यप्रदेश के मुरैना में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुरैना। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मुरैना पहुंचने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को उपज के सही दाम नहीं मिल रहे हैं और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

आज दोपहर बाद राजस्थान से कांग्रेस की भारत जोडो न्याय यात्रा ने मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की सीमा में प्रवेश किया। उन्होंने देश में जातीय जनगणना की मांग को दोहराते हुए कहा कि आदिवासी, दलित व पिछड़ा वर्ग की भागीदारी मीडिया, उद्योग, शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में नहीं है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि दिल्ली में कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों को उचित समर्थन मूल्य दिया जायेगा।

मुरैना में चम्बल नदी के पास प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी व राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू ने राहुल गांधी का स्वागत किया। आमसभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंगार ने भी सम्बोधित किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें