मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

इस्तांबुल के नाइट क्लब में मरम्मत कार्य के दौरान आग लगने से 29 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इस्तांबुल,। तुर्किये के इस्तांबुल में मंगलवार को दिन के समय एक

नाइट क्लब में मरम्मत कार्य के दौरान लगी आग में कम से कम 29 लोगों की मौत

हो गई और 8 लोग बुरी तरह घायल हो गए। यह जानकारी राज्य मीडिया ने दी है।

इस्तांबुल

के गवर्नर दावुत गुल कार्यालय के मुताबिक हादसे में घायल आठ लोगों में सात

की हालत गंभीर है। गवर्नर कार्यालय का कहना है कि आग शहर के यूरोपीय

हिस्से में मध्य इस्तांबुल के बेसिकटास जिले में लगी। इसकी चपेट में आए

ज्यादातर लोग निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिक हैं।

तुर्किये की समाचार राज्य एजेंसी अनादोलु का कहना है कि आग उस स्थल पर मरम्मत कार्यों के दौरान लगी, जो अंडरग्राउंड है।

तुर्किये

के न्याय मंत्री यिलमाज़ टुनक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि

पांच लोगों के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं, जिनमें नाइट क्लब का

प्रबंधन करने वाले तीन लोग और नवीनीकरण के लिए जिम्मेदार एक व्यक्ति शामिल

है।

उन्होंने कहा, "साइट निरीक्षण और साक्ष्य संग्रह के

प्रयास जारी हैं और व्यावसायिक सुरक्षा और आग में विशेषज्ञता वाले 3

विशेषज्ञों की टीम आग के कारणों का पता लगाने के लिए काम कर रही है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें